रुद्रप्रयाग में गोट वैली लाभार्थियों के लिए 6 दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू

0
IMG-20260916-WA0092_copy_717x538

अमीषा भट्ट

जिला सूचना कार्यालय रुद्रप्रयाग, 16 सितंबर, 2026

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (SBI-RSETI), रुद्रप्रयाग में गोट वैली योजना के लाभार्थियों के लिए छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का संयुक्त शुभारंभ लीड बैंक अधिकारी अनूप सिंह, SBI RACC के मुख्य प्रबंधक वीरेंद्र भाकुनी और संस्थान के निदेशक अरुण कुमार ने किया। यह प्रशिक्षण 16 से 21 सितंबर तक चलेगा।

इस मौके पर लीड बैंक अधिकारी अनूप सिंह ने कहा कि बकरी पालन को यदि पारंपरिक तरीके के बजाय व्यवसाय के रूप में किया जाए तो यह ग्रामीण स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बन सकता है। संस्थान के निदेशक अरुण कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य लाभार्थियों को बकरी पालन को लाभकारी व्यवसाय बनाना और उद्यमिता के गुर सिखाना है।

प्रशिक्षण समन्वयक वीरेंद्र बर्तवाल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान व्यवसाय योजना, लागत-आय आकलन, वित्तीय प्रबंधन, बैंकिंग सुविधाएं और बाजार प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर संदीप पाण्डे, संगीता देवी सहित अन्य संकाय सदस्य व प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!