डीएम मनीष कुमार के मार्गदर्शन में चम्पावत में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर, 587 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

0
IMG-20260920-WA0059_copy_404x538

अमीषा भट्ट

चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी मिला विशेषज्ञ परामर्श

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के तहत आमजन, विशेषकर पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी एवं स्वास्थ्य सचिव श्री विनय शंकर जी के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल चम्पावत में अपोलो हॉस्पिटल, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में कुल 587 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर के माध्यम से जनपदवासियों को बड़े शहरों में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं जिला स्तर पर ही उपलब्ध कराई गईं। अपोलो हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, नेफ्रोलॉजी एवं जनरल मेडिसिन से संबंधित मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, बीएमडी एवं पीएफटी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें भी की गईं।

स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. आनंद रतूड़ी ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय जनपदों में इस प्रकार के विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। इससे मरीजों को अपने ही जनपद में विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और आवश्यक जांच की सुविधा मिल रही है।

उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एवं जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के द्वार तक पहुंचाना है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी समय पर जांच, विशेषज्ञ परामर्श और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed