वीर बालाजी फिजिकल अकादमी का शुभारंभ, बच्चों के शारीरिक विकास पर रहेगा फोकस: अध्यक्ष माधवी रमोला

0
IMG-20260920-WA0074_copy_404x538

अमीषा भट्ट

इस पहल में संयुक्त सैनिक संगठन की अध्यक्षा श्रीमती संतोषी रावत ‘भैरवी’ का भी सहयोग रहा।

देहरादून। क्षेत्र के बच्चों के शारीरिक विकास और युवाओं व वयस्कों को नियमित व्यायाम के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वीर बालाजी फिजिकल अकादमी का शुभारंभ किया गया। अकादमी का संचालन संयुक्त सैनिक संगठन की सदस्य एवं अध्यक्ष माधवी रमोला के प्रयासों से शुरू हुआ। इस पहल में संयुक्त सैनिक संगठन की अध्यक्षा श्रीमती संतोषी रावत ‘भैरवी’ का भी सहयोग रहा।

अकादमी के शुभारंभ कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अकादमी की शुरुआत को क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के लिए उपयोगी पहल बताया। उन्होंने कहा कि शारीरिक फिटनेस के साथ खेल और नियमित व्यायाम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरिता लिंगवाल, पार्षद विजय भट्ट और पार्षद श्रीमती रुचि रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने अकादमी के उद्देश्य और गतिविधियों की जानकारी ली तथा बच्चों को खेल और शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित किया।

शुभारंभ कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। तंज डांस अकादमी की संचालिका आंचल और उनकी अकादमी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को मौजूद लोगों ने खूब सराहा।

अकादमी की अध्यक्ष श्रीमती माधवी रमोला ने बताया कि वीर बालाजी फिजिकल अकादमी के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों को शारीरिक गतिविधियों और फिटनेस से जोड़ने के साथ ही वयस्कों को भी नियमित व्यायाम के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अकादमी में बच्चों और अन्य आयु वर्ग के लोगों की जरूरत के अनुसार शारीरिक प्रशिक्षण और व्यायाम की गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed