बीटीकेआईटी द्वाराहाट में 5 अक्टूबर से सेमीकंडक्टर समर स्कूल, 8-9 अक्टूबर को IEEE अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन; देश-विदेश के विशेषज्ञ जुटेंगे
अमीषा भट्ट
द्वाराहाट, अल्मोड़ा। विपिन त्रिपाठी कुमायूँ प्रौद्यौगिकी संस्थान द्वाराहाट में IEEE SSCS INSPIRE Professional Training एवं Semiconductor Summer School 2026 का आयोजन 05 से 09 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस वर्ष के कार्यक्रम की थीम From Circuits to Chips रखी गई है। इसी क्रम में संस्थान में IEEE International Conference on Semiconductors, Microelectronics, Packaging and Computing Technologies (IEEE SiMPaCT 2026) का आयोजन 08 एवं 09 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स, पैकेजिंग एवं कंप्यूटिंग तकनीकों के क्षेत्र में देश विदेश के प्रतिष्ठित IITs, NITs, विश्वविद्यालयों एवं प्रमुख तकनीकी संस्थानों के वरिष्ठ प्रोफेसर, वैज्ञानिक, शोधकर्ता एवं उद्योग विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों शोधार्थियों एवं शिक्षकों के लिए प्रोफेशनल ट्रेनिंग तकनीकी व्याख्यान एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत, तकनीकी शिक्षा सचिव श्री रंजीत सिन्हा, प्रो. एस. एन. सिंह (IEEE Fellow, INAE एवं निदेशक ABV-IIITM Gwalior), प्रो.योगेश चौहान (IEEE Fellow, INAE, FASc, J.C. Bose Fellow), डॉ. मुकेश जेवरिया (JSPS Fellow), दीपक माथुर (IEEE बोर्ड ऑफ डायरेक्टर), सहित देश-विदेश के वरिष्ठ प्रोफेसर, वैज्ञानिक एवं शोधकर्ता अपेक्षित रूप से प्रतिभाग करेंगे| इसके अतिरिक्त, देश-विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित IITs, NITs एवं अन्य प्रमुख तकनीकी संस्थानों के अनेक वरिष्ठ प्रोफेसर, वैज्ञानिक, शोधकर्ता एवं तकनीकी विशेषज्ञ भी इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में प्रतिभाग करेंगे।
IEEE SSCS INSPIRE Professional Training एवं Semiconductor Summer School 2026 का उद्देश्य विद्यार्थियों शोधार्थियों शिक्षकों एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों को सेमीकंडक्टर एवं माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के उभरते क्षेत्रों की नवीनतम तकनीकों तथा उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों से परिचित कराना है। प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं के दौरान सर्किट डिजाइन से लेकर चिप निर्माण तक की तकनीकी अवधारणाओं आधुनिक सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स तथा संबंधित अनुसंधान क्षेत्रों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
संस्थान के निदेशक प्रो. संतोषकुमार हम्पन्नावर के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को देश-विदेश के विशेषज्ञों के साथ संवाद करने तथा सेमीकंडक्टर एवं माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा।
वहीं IEEE SiMPaCT 2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सेमीकंडक्टर माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स पैकेजिंग एवं कंप्यूटिंग तकनीकों के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम अनुसंधान एवं तकनीकी विकास पर विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श होगा। सम्मेलन में शोधकर्ता अपने शोध कार्य प्रस्तुत करेंगे तथा देश विदेश के विशेषज्ञों के साथ अकादमिक एवं अनुसंधान संबंधी संवाद स्थापित करेंगे। इससे विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को नवीनतम तकनीकी विकास तथा अनुसंधान के अवसरों से परिचित होने का अवसर मिलेगा।
संस्थान द्वारा इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन की तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। बीटीकेआईटी द्वाराहाट में आयोजित होने वाला यह आयोजन उत्तराखंड में सेमीकंडक्टर एवं माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में शिक्षा अनुसंधान एवं तकनीकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से संवाद करने तथा आधुनिक तकनीकी ज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में नए अवसरों से परिचित होने का अवसर प्राप्त होगा।
