राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से भाजपा के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

0
Screenshot_2026-10-04-20-13-43-08_9917c490a6e042b6281de550e45a1525~2_copy_968x538

अमीषा भट्ट

राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड भाजपा की ओर से कौन प्रत्याशी होगा इसका सस्पेंस आज खत्म हो गया। पार्टी ने आज दिनेश आर्य के नाम पर मुहर लगाई।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को प्रत्याशी घोषित किया है। दिनेश आर्य नैनीताल के रहने वाले हैं। वह पूर्व में नैनीताल जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में दायित्व धारी भी हैं। उन्होंने कभी विधायक के लिए दावेदारी की थी, लेकिन अब पार्टी ने चार साल बाद उन्हें सीधे उच्च सदन की राह दिखाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed