डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बीरपुर खुर्द के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की

0
IMG-20261005-WA0029_copy_785x538

अमीषा भट्ट
ऋषिकेश: 5 अक्टूबर 2026

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के बीरपुर खुर्द में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक एवं पार्षद लव कंबोज ने क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।

पार्षद लव कंबोज ने कहा कि क्षेत्र में नवनिर्मित घाट, सड़कों की बेहतर व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था में सुधार तथा पार्किंग व्यवस्था के निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने इन कार्यों के लिए विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र में विकास की पहुंच सुनिश्चित करना और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

डॉ. अग्रवाल ने बीरपुर खुर्द क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, ऋषिकेश मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, विनोद मिश्रा, वीरेंद्र रयाल, जोगिंदर जी, कृष्ण मंडल, पूर्व पार्षद शौकत अली, नंदकुमार राय, मुन्ना गुरुंग सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed