हेमंत द्विवेदी: चारधाम यात्रा ने तोड़ा 2023 का रिकॉर्ड, 56 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

0
Screenshot_20261008_162410_Gallery_copy_964x538

अमीषा भट्ट

देहरादून

– चारधाम यात्रा ने तोड़ा रिकॉर्ड*

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने इस बार नया कीर्तिमान बना दिया है। इस यात्रा ने वर्ष 2023 के सबसे बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इस सीजन अब तक चारों धामों में करीब 56 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

जिसमें अकेले बद्रीनाथ और केदारनाथ में 36 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं जो एक बड़ा रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि यात्रा को सुगम बनाने के लिए मंदिर समिति, सरकार और प्रशासन ने मिलकर बेहतर व्यवस्थाएं की हैं और श्रद्धालुओं को सरल और सहज दर्शन कराए जा रहे हैं।

मानसून के बाद यात्रा फिर से पीक पर है और 15 सितंबर से हेली सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। द्विवेदी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व में ऑल वेदर रोड, स्वास्थ्य, पेयजल समेत सभी सुविधाएं सुदृढ़ की गई हैं और व्यवस्थित प्रबंधन से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed