पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै खेतों में उतरे, ग्रामीणों के साथ की धान की मढ़ाई, पलायन रोकने का दिया संदेश

0
Screenshot_20261009_210320_Gallery_copy_333x538

अमीषा भट्ट

#खेतों में उतरे #पूर्व कैबिनेट मंत्री #दिनेश धनै #धान की मढ़ाई में ग्रामीणों का किया सहयोग


#टिहरी। #पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं #भाजपा नेता #दिनेश धनै ने शुक्रवार को टिहरी विधानसभा क्षेत्र के #जाखणीधार विकासखंड के ग्राम #पुनाणु पहुंचकर समर्थकों के साथ खेतों में धान की मढ़ाई की और ग्रामीणों को अपनी पारंपरिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
#उन्होंने कहा हमारे लोग खेती किसानी छोड़कर पलायन कर रहें हैं, पूर्व मंत्री धनै ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व भी है कि हम खेती किसानी करने वाले कास्तकारों के साथ स्वयं खेतों में उतर कर उनका सहयोग करें। पूर्व मंत्री धनाई ने कहा अगर जनप्रतिनिधि अपने गांव में पैत्रिक पड़ी बंजर पड़ी खेत खलियान को संवारना शुरू कर दें, तो हर लोग अपनी पारंपरिक खेती की ओर लौटना शुरू कर देंगे।

उन्होंने कहा हमें दूसरों को उपदेश न देकर स्वयं से शुरु करना होगा। पूर्व मंत्री धनाई ने कहा मैं समय समय पर ग्रामीणों के बीच जाकर उनके साथ रोपाई, मंढाई में हाथ बंटाने का काम करता रहता हूं और यह पलायन रोकने का मेरा छोटा सा प्रयास है। इसी उद्देश्य से आज राजेन्द्र सिंह गुसांई ग्राम पुनाणु जाखणीधार में धान की मंढाई करने आया।


#इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रणवीर सिंह राणा, पूर्व प्रधान जोत सिंह पनाई, शूरवीर सिंह गुसांई, उम्मेद सिंह, गुलाब सिंह, राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, मदन सिंह, चतर सिंह गुसांई, पूरण सिंह राणा, कमल सिंह, बीरेन्द्र सिंह, कार्तिक, छंछरु, जोतर दास, राम दास आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed