डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्दर नाथ शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
अमीषा भट्ट
ऋषिकेश, देहरादून : 11 अक्टूबर 2026
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में प्रदेश संगठन मंत्री श्री फणीन्दर नाथ शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच संगठनात्मक विषयों पर चर्चा-वार्ता हुई।
भेंट के दौरान संगठन की गतिविधियों, पार्टी की कार्यप्रणाली तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। डॉ अग्रवाल ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा जनसेवा के माध्यम से आमजन तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने के महत्व पर चर्चा की।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है, जो राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और अंत्योदय के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक समन्वय और सामूहिक प्रयासों से जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों से संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जनहित और प्रदेश के विकास के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी।
