ऋषिकेश में डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला की जर्जर कैनाल रोड का किया निरीक्षण, अधिकारियों को जल्द पेचवर्क कराने के दिए निर्देश

0
IMG-20261016-WA0009_copy_717x538

अमीषा भट्ट


ऋषिकेश : 16 अक्टूबर 2026

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला में सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाली कैनाल रोड का अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की जर्जर हालत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारीयों को आगामी त्यौहारों को देखते हुए ग्रामीणों से समन्वय बनाकर सड़क पर जल्द से जल्द पेचवर्क कराने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अग्रवाल ने कहा कि कुछ समय पहले ही निर्मित इस सड़क की वर्तमान स्थिति संतोषजनक नहीं है। इतनी कम अवधि में सड़क का खराब होना गंभीर विषय है। उन्होंने संबंधित अधिकारीयों से सड़क की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने को कहा, जिससे स्थानीय निवासियों एवं अन्य राहगीरों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों की गुणवत्ता और आमजन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि जनता को बार-बार परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जनहित से जुड़े कार्यों में तत्परता बरतने की अपेक्षा की।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सुरेंद्र श्रीकोटी, कनिष्क अभियंता संजीव चौहान, ग्राम प्रधान किशोर पैन्यूली, गोविंद सिंह महर, मंडल महामंत्री सतपाल राणा, भाजपा नेता मानवेंद्र कंडारी, गणेश भट्ट, अभिलाषा बहुगुणा, संदीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed