एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नेहरू कॉलोनी में पुलिस का सत्यापन अभियान, 30 भवन स्वामियों पर 5.30 लाख रुपये का जुर्माना

0
IMG-20261018-WA0091_copy_647x538

अमीषा भट्ट
*दिनांक – 18/10/2026*

*थाना नेहरू कॉलोनी*

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एक्शन में दून पुलिस*

*आमजन की सुरक्षा हेतु लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान*

*नेहरू कॉलोनी क्षेत्र मे पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान*

*पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों की करी चेकिंग*

*487 किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन*

*अनियमितता मिलने पर 30 भवन स्वामियों का 53 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 05 लाख 30 हज़ार रू0 का जुर्माना*

*23 संदिग्धों को पूछताछ हेतु लाये थाने पर, 81 पुलिस एक्ट में 17 व्यक्तियों चालान कर किया 8500/- रू0 का जुर्माना*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों एंव क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक को 18-10-2026 को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्रान्तर्गत राजीव नगर, रिस्पना नगर, चक शाह नगर, दीपनगर आदि क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों व आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 487 किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों के साथ साथ पूर्व के आपराधिक घटनाओं में लिप्त /प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन किया गया, इस दौरान आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े अभियुक्तो को किसी आपराधिक घटना में पुनः लिप्त मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गयी।

बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान किरायेदारों/घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने व अन्य अनियमितता मिलने पर पुलिस द्वारा 53 भवन स्वामियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनका 05 लाख 30 हजार रु० का जुर्माना किया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 23 व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ कर सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने पर 17 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 8500/- रू0 का जुर्माना किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed