SSP श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा में परेड का किया निरीक्षण, रिक्रूट कांस्टेबलों की अर्धवार्षिक परीक्षा संपन्न
अमीषा भट्ट
पुलिस कार्यालय, जनपद टिहरी गढ़वाल
दिनांक: 23 अक्टूबर 2026
*_वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, श्रीमती श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा में शुक्रवार की परेड का किया निरीक्षण, पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा_*
पुलिस लाइन चंबा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट कांस्टेबलों की अर्धवार्षिक बाह्य परीक्षा सम्पन्न
_प्रशिक्षुओं द्वारा उत्कृष्ट टर्नआउट, शस्त्राभ्यास एवं एस्कॉर्ट ड्रिल का किया गया प्रदर्शन_*
आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा पुलिस लाइन चंबा में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के अनुशासन, परेड की गुणवत्ता, टर्नआउट एवं शारीरिक दक्षता का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुशासन एवं कार्यकुशलता बनाए रखने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन चंबा की विभिन्न व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। उन्होंने पुलिस लाइन में अनुशासन, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि पुलिसकर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं कार्य वातावरण उपलब्ध हो सके।

_प्रशिक्षण एवं व्यावसायिक दक्षता पर विशेष जोर_*
शुक्रवार की परेड के दौरान प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट कांस्टेबलों की अर्धवार्षिक बाह्य परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसे क्षेत्राधिकारी टिहरी/पुलिस लाइन चंबा श्री चंद्रमोहन सिंह द्वारा संपन्न कराया गया। परीक्षा के दौरान प्रशिक्षुओं ने उत्कृष्ट टर्नआउट, शस्त्राभ्यास एवं एस्कॉर्ट ड्रिल का अनुशासित प्रदर्शन किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के नेतृत्व में टिहरी पुलिस द्वारा पुलिस बल में अनुशासन, शारीरिक दक्षता, प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं व्यावसायिक कार्यकुशलता को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस दौरान श्री चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी टिहरी/पुलिस लाइन चंबा, श्री अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चंबा सहित बाह्य कक्ष के प्रशिक्षक एवं अन्य पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे।
