देहरादून की डॉ. शिवानी को मिली प्रतिष्ठित मैरी क्यूरी फेलोशिप, रिसर्च के लिए मिलेगा 1.25 करोड़ रुपये तक का अनुदान

0
IMG_20261027_172631

अमीषा भट्ट

देहरादून की युवा वैज्ञानिक डॉ. शिवानी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। उन्हें यूरोपीय आयोग की प्रतिष्ठित मैरी स्क्लोडोव्स्का-क्यूरी फेलोशिप (MSCA) के लिए चुना गया है। दुनिया भर से आए करीब 17 हजार आवेदनों में से लगभग 9.6 प्रतिशत शोधकर्ताओं का चयन हुआ। डॉ. शिवानी मई 2025 से फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ युवास्क्यूला में उन्नत शोध कर रही हैं। इस फेलोशिप के तहत उन्हें दो वर्षों में करीब 1.10 करोड़ से 1.25 करोड़ रुपये तक का अनुदान मिलने की जानकारी है। उन्होंने IIT मंडी से MSc और IIT कानपुर से PhD की डिग्री हासिल की है। उनकी यह उपलब्धि देहरादून सहित देश के शैक्षणिक और वैज्ञानिक जगत के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed