पिटकुल एमडी पी.सी. ध्यानी ने संविधान दिवस पर कार्मिकों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना का वाचन, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक
अमीषा भट्ट
‘‘संविधान दिवस’’ के शुभ अवसर पर दिनांक 26.11.2026 को प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा कार्मिकों को ‘‘भारत का संविधान’’ की प्रस्तावना पढाई तथा भारतीय संविधान के मूल सिद्धान्तों एवं संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।
दिनांक 26.11.2026 को पिटकुल मुख्यालय, विद्युत भवन, माजरा, देहरादून में पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी के नेतृत्व में कार्मिकों द्वारा ‘‘संविधान दिवस’’ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा पिटकुल के कार्मिकों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये ‘‘भारत का संविधान’’ की प्रस्तावना पढायी गयी।
इसके साथ ही भारतीय संविधान के मूल सिद्धान्तों एवं संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेषक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि 26.11.1949 को हमारी संविधान सभा द्वारा हमारे संविधान को अंगीकार किया गया इसके अतिरिक्त प्रबन्ध निदेषक महोदय द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 26.11.2015 को डाॅ भीमराव अम्बेडकर मैमोरियल के उद्घाटन के अवसर पर प्रत्यके वर्ष 26 नवम्बर को सवंविधान दिवस मनाय जाने की घोषणा की गई।
इसके अतिरिक्त प्रबन्ध निदेषक महोदय द्वारा यह भी अवगत कराया गया की जहाँ संविधान द्वारा सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किये गये हैं, वहीं संविधान में हमारे कर्तव्य भी निर्धारित हैं तथा हमें अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहते हुये अपने कर्तव्यों का भी पूर्ण निष्ठा, मेहनत, ईमानदारी एवं लगन के साथ पालन करना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता स्तर-।, श्री ईला चन्द, मुख्य अभियन्ता, श्री हितेन्द्र सिंह ह्यांकी, श्री अनुपम सिंह, श्री पंकज कुमार, श्री जितेन्द्र चतुर्वेदी, महाप्रबन्धक (वित्त), श्री मनोज कुमार, कम्पनी सचिव, श्री अरूण सभरवाल अधीक्षण अभियन्ता, श्री कार्तिकेय दुबे, श्री राजकुमार, श्री बलवन्त सिंह पांगती, श्रीमती सायमा कमाल, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0), श्री विवेकानन्द, वरिष्ठ लेखाधिकारी, श्री तरूण सिंघल, अधिशासी अभियन्ता, श्री जगबीर सिंह, श्री मुकेष चन्द्र बड़थ्वाल, श्री सतेन्द्र सिंह रावत, श्री राजीव सिंह, श्रीमती मीनाक्षी भारती एवं पिटकुल मुख्यालय, विद्युत भवन में कार्यरत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसके साथ ही पिटकुल के प्रदेश में स्थित अन्य सभी कार्यालयों एवं उपसंस्थानों में ‘‘संविधान दिवस’’ मनाते हुये ‘‘भारत का संविधान’’ की प्रस्तावना पढायी गयी।
