देहरादून में उप निरीक्षकों के तबादले, कई चौकी-थानों में बड़ा फेरबदल

0
cropped-logo.png

तत्काल प्रभाव से 11 उप निरीक्षकों को नई तैनाती, कानून व्यवस्था मजबूत करने की कवायद

देहरादून: जनपद में पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नागरिक पुलिस के उप निरीक्षकों (SI) के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 11 उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर नए स्थानों पर नियुक्त किया गया है।

इस तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण चौकियों और थानों को शामिल किया गया है, जहां अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से लिया गया है।

मुख्य तबादले इस प्रकार हैं:

उपनिरीक्षक दीपक पंवार को बाईपास चौकी से मालदेवता चौकी भेजा गया।

उपनिरीक्षक कमलेश गौड़ को डिफेंस कॉलोनी से हर्रावाला चौकी की जिम्मेदारी दी गई।

महिला उपनिरीक्षक रीना वर्मा को गालजमानी चौकी से डिफेंस कॉलोनी भेजा गया।

उपनिरीक्षक मयंक त्यागी को कोतवाली से एक्टूपुर चौकी भेजा गया।

उपनिरीक्षक विनोद राणा को डोईवाला से एसओजी में तैनात किया गया।

उपनिरीक्षक संजीव कुमार को एक्टूपुर से कोतवाली में भेजा गया।

उपनिरीक्षक अमित कुमार को प्रेमनगर से रायपुर थाना भेजा गया।

उपनिरीक्षक विक्रम पंवार को कैंट से ऋषिकेश थाना भेजा गया।

उपनिरीक्षक विकास रावत को सहसपुर से डालनवाला थाना भेजा गया।

उपनिरीक्षक विवेक गंगाड़ी को कुसुमल विहार से विकासनगर भेजा गया।

उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह कपवाण को हर्रावाला से डोईवाला थाना भेजा गया।

पुलिस विभाग के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

इस बड़े फेरबदल को पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने और क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!