उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, चार दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

0

उत्तराखंड में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर चार दिन का अलर्ट जारी किया है। लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

amishatimes-018

उत्तराखंड में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर चार दिन का अलर्ट जारी कियाउत्तराखंड में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए आगामी चार दिनों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया गया है। है। लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

पूर्वानुमान के अनुसार 28 मई से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बारिश, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की आशंका है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो कुछ स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं।

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि तेज हवाओं, बिजली चमकने या ओलावृष्टि के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास न रुकें। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!