भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा, संतों और शिक्षाविदों से करेंगे संवाद

0

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब वे संगठनात्मक बैठकों के साथ संतों और शिक्षाविदों से भी संवाद करेंगे तथा विकसित भारत 2047 से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे।

amishatimes-017

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत अब वे संगठनात्मक बैठकों के साथ-साथ संत समाज और शिक्षाविदों से भी संवाद करेंगे। तीन दिवसीय दौरे के दौरान वे प्रदेश स्तर से लेकर पंचायत इकाई तक संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

संशोधित कार्यक्रम में दो नए आयोजन जोड़े गए हैं। 29 मई की शाम वे ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में शामिल होंगे और इस दौरान संत समाज के साथ संवाद करेंगे। इसमें ऋषिकेश और हरिद्वार क्षेत्र के संतों की मौजूदगी रहेगी।

30 मई को वे शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित “विकसित भारत 2047 में उच्च शिक्षा का महत्व और योगदान” विषय पर आयोजित कॉन्क्लेव में भाग लेंगे। इसी दौरान वे कॉलेज के ऑडिटोरियम का लोकार्पण भी करेंगे।

पार्टी संगठन की ओर से दौरे की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे के माध्यम से आगामी चुनावों को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और एकजुट करने का संदेश दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!