सहसपुर से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री गणेश जोशी करेंगे प्रतिभाग

0
amisha-052

कृषि विभाग की ओर से 1 जून से ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत की जा रही है। अभियान का शुभारंभ ढाकी, सहसपुर, देहरादून से होगा, जिसमें कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी प्रतिभाग करेंगे।

इस दौरान कृषि मंत्री किसानों, कृषि विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। कार्यक्रम में कृषि भूमि संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और कृषि क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 1 जून से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत किसानों को केसीसी निर्माण, स्वाइल हेल्थ कार्ड वितरण, कृषि यंत्रीकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानों के हितों और कृषि भूमि के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। यह अभियान किसानों के सम्मान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!