डोभालवाला वार्ड में विकास कार्यों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

0
amisha-053

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डोभालवाला वार्ड का निरीक्षण कर क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया।

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को देखते हुए जल निकासी, सड़क मरम्मत और अन्य जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!