आयुष विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, अधिकारी अपनाएं उचित कार्यप्रणाली: मदन कौशिक

0
img60

आयुष मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में हर्रावाला आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के क्रियान्वयन और पूर्व में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की स्थिति पर चर्चा की गई।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयुष विश्वविद्यालयों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इसके लिए विभागीय स्तर पर बेहतर कार्यप्रणाली अपनाई जाए और सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

बैठक में ऋषिकुल और गुरुकुल हरिद्वार आयुर्वेदिक कॉलेजों में दवा वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। मंत्री ने कहा कि मरीजों और छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के साथ प्रस्तावित बैठक को लेकर भी विभागीय तैयारियों की समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों से सभी प्रस्ताव और कार्ययोजनाएं समय पर तैयार करने को कहा।

इसके साथ ही विश्वविद्यालयों में टेक्निशियन, लाइब्रेरियन सहित अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द अधियाचन भेजने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सचिव रंजना राजगुरू, अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे सहित आयुष विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!