आईटीआई में छात्र संख्या और सुविधाएं बढ़ाने पर जोर, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली समीक्षा बैठक

0

आईटीआई में छात्र संख्या और सुविधाएं बढ़ाने पर जोर, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली बैठक

img57

कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेश के आईटीआई संस्थानों में छात्र संख्या बढ़ाने और सुविधाओं को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

मंत्री बहुगुणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कौशल विकास विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि युवा तकनीकी प्रशिक्षण लेकर रोजगार के अवसरों से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों व अभिभावकों तक विभागीय योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए।

बैठक में बताया गया कि देहरादून के निरंजनपुर, श्रीनगर और अल्मोड़ा स्थित आईटीआई में 16 तारीख को टीवीएस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से 13 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जुलाई से शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू किए जाने की तैयारी है।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में डीएसटी मॉडल पर संचालित आईटीआई की संख्या 32 से बढ़ाकर 45 की जाएगी। इस मॉडल के तहत छात्र आईटीआई और उद्योग दोनों स्तरों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। विभाग जल्द ही 168 नए आईटीआई प्रशिक्षकों की तैनाती भी करेगा।

बैठक में विभागीय निदेशक संजय कुमार, संयुक्त निदेशक मनमोहन कुड़ियाल, उपनिदेशक शैलेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!