यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने देहरादून में कृषि मंत्री गणेश जोशी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों राज्यों के पारस्परिक हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

amisha36

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने आज देहरादून में उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात कृषि मंत्री के शासकीय आवास पर हुई।

भेंट के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सतीश महाना का उत्तराखंड आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया। दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।

मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से जुड़े पारस्परिक हितों, विकास, सहयोग और जनहित से संबंधित मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की गई। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक और भौगोलिक संबंध काफी गहरे हैं। ऐसे संवाद आपसी सहयोग और समन्वय को और मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों को और बेहतर बनाने तथा जनहित से जुड़े विषयों पर मिलकर कार्य करने की भावना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!