यमुनोत्री यात्रा के दौरान सिंगापुर की बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत
यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान सिंगापुर से आई एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला को अचेत अवस्था में जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक महिला की पहचान आर. मालावती, उम्र 62 वर्ष, निवासी सिंगापुर के रूप में हुई है। स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
इस घटना के साथ यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
