मौसम ने रोकी राहुल गांधी की रैली, अल्मोड़ा कार्यक्रम स्थगित
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में प्रस्तावित जनसभा खराब मौसम के कारण स्थगित हो गई। कार्यक्रम रद्द होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा देखी गई।

राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेस ने बड़ी तैयारी की थी। माना जा रहा था कि इस कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा, लेकिन मौसम ने पूरी रणनीति पर विराम लगा दिया।
रैली स्थगित होने के बाद राजनीतिक हलकों में इसके असर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। साथ ही रैली स्थल के चयन को लेकर भी प्रदेश संगठन पर सवाल उठ सकते हैं।
