कोटद्वार में आज बीसी खंडूरी को दी जाएगी श्रद्धांजलि
कोटद्वार में आज पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूरी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दुर्गापुरी स्थित हल्दी हाथ वेडिंग प्वाइंट में किया जाएगा।
कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की ओर से आयोजित किया जा रहा है। सभा सुबह 10 बजे शुरू होगी, जिसमें बीसी खंडूरी के योगदान और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी स्मृतियों को याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भी मौजूद रहेंगी।
