ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम पंजीकरण व्यवस्था देखी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया और चारधाम यात्रा पंजीकरण व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।
सीएम धामी ने रजिस्ट्रेशन कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से व्यवस्था की स्थिति जानी। अधिकारियों ने बताया कि अब पंजीकरण प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही है और यात्रियों का तुरंत रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो और यात्रा व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
