अल्मोड़ा-शेराघाट मार्ग पर कार खाई में गिरी, एक की मौत
अल्मोड़ा-शेराघाट मोटर मार्ग पर काचुला पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कार अल्मोड़ा से थल-नाचनी की ओर जा रही थी। काचुला पुल के पास वाहन पैराफिट तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को सड़क तक पहुंचाया।
घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अल्मोड़ा रेफर किया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
