हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: कैंटर की चपेट में आई किशोरी, मौके पर मौत

0
image74

हल्द्वानी के शनि बाजार क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक बेकाबू कैंटर ने 17 वर्षीय किशोरी को कुचल दिया। हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। हादसे से गुस्साए लोगों ने कैंटर पर पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा, वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर नाराजगी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!