यमुनोत्री क्षेत्र में मनवीर सिंह चौहान का जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

0
image169

ड़कोट, 11 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यमुनोत्री क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के दौरान कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से संवाद किया।

चौहान ने क्यारी, बनोट, कयाटा, छैजुला, कामदा, कपराड़ा, हटनाली, बड़ली, पुजरगांव, बणगांव, रिखाड़, मंगाण, सिंगाण, डांडागांव, गड़थ, बनाड़ी, गड़ौली, सिरा, चुपड़ली, तराकोट, सूरी, दारगढ़, बदाल्डा, रमौली, टिपरी, जिभ्या, कोटधार, टंडोल, मुरोगी और मधाली सहित कई गांवों का भ्रमण किया। गांवों में आयोजित बैठकों के दौरान लोगों ने सड़क, रोजगार, कृषि, पर्यटन और अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़ी बातें रखीं।

ग्रामीणों से बातचीत करते हुए चौहान ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद के जरिए क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को समझने का अवसर मिलता है और इससे विकास कार्यों को बेहतर दिशा दी जा सकती है।

युवाओं के साथ हुई बैठकों में उन्होंने स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। चौहान ने कहा कि कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन और अन्य रोजगारपरक योजनाओं से जुड़कर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे तो पलायन जैसी समस्या को भी कम किया जा सकेगा।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी लें और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उनका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ब्लॉक, जिला और शासन स्तर पर योजनाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं को पूरा कर युवा रोजगार और आजीविका के नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

यमुनोत्री क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं पर चर्चा करते हुए चौहान ने कहा कि यह क्षेत्र धार्मिक महत्व और प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बारहमासा पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और यमुनोत्री क्षेत्र की पहचान पर्यटन मानचित्र पर और सशक्त होगी।

चौहान ने कहा कि पर्यटन के साथ कृषि, बागवानी और पशुपालन भी यहां की अर्थव्यवस्था के मजबूत आधार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बेहतर यातायात सुविधाओं और पर्यटन गतिविधियों के विकास से यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र विकास के नए मॉडल के रूप में उभरेगा।

इस दौरान पूर्व प्रमुख चिन्यालीसौड़ बिजेन्द्र रावत, पूर्व प्रमुख डुंडा शैलेन्द्र सिंह कोहली, नगर मंडल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ मनीष कुकरेती, जिला मंत्री जीत लाल, पूनम रमोला, विजय बडोनी, चैन सिंह महर, श्रीपाल चौहान, जय प्रकाश भट्ट, डॉ. कृतम सिंह पंवार, संतोष नौटियाल, इंद्र पाल राणा, संजय कंडियाल, सचिन पंवार, श्याम लाल जोशी, बलवीर रावत, जगवीर रावत, कोमल सिंह नेगी, अमोल माहर, चिरंजी अवस्थी, बाल गोविंद भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!