यमुनोत्री क्षेत्र में मनवीर सिंह चौहान का जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

0
image167

श्रीनगर, 11 जून। गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने गुरुवार को श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं और चारधाम यात्रा के दौरान मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

मंडलायुक्त ने कहा कि मरीजों को समय पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिलना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी चिकित्सा व्यवस्थाएं हर समय सक्रिय और सुव्यवस्थित रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपातकालीन कक्ष, आईसीयू, ब्लड बैंक, माइक्रोबायोलॉजी लैब, बायोकेमिस्ट्री लैब, पैथोलॉजी लैब और कैथ लैब का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में मौजूद उपकरणों, संसाधनों और स्टाफ की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

मंडलायुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी को संवेदनशीलता के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा सीजन में बेस अस्पताल श्रीनगर की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी भी आपात परिस्थिति में तत्काल उपचार मिल सके, इसके लिए अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं मजबूत रहनी चाहिए।

आगामी मानसून और संभावित आपदा स्थितियों को देखते हुए मंडलायुक्त ने अस्पताल प्रशासन को अतिरिक्त चिकित्सा उपकरण, मानव संसाधन और तकनीकी स्टाफ की आवश्यकता का प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल श्रीनगर गढ़वाल मंडल का महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान है और यहां स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!