देहरादून में नाली और सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मंत्री गणेश जोशी ने दिए गुणवत्ता के निर्देश
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड क्षेत्र में चल रहे नाली निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भविष्य में प्रस्तावित सड़क निर्माण योजनाओं की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि मानसून के मौसम में जल निकासी व्यवस्था मजबूत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके।
मंत्री ने संबंधित विभागों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
