राजस्व परिषद की आयुक्त ने विभागीय प्रदर्शनी देखी, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
image255

चम्पावत, 22 जून। राजस्व परिषद उत्तराखंड की आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु के चम्पावत दौरे के दौरान जिला प्रशासन ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का निरीक्षण कर विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों की जानकारी ली।

प्रदर्शनी में ग्रामीण आजीविका, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्योग और महिला एवं बाल विकास समेत कई विभागों ने अपने स्टॉल लगाए थे। इन स्टॉलों पर विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

निरीक्षण के दौरान रंजना राजगुरु ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। विशेष रूप से चीड़ की पत्तियों से तैयार किए गए उत्पादों को उन्होंने नवाचार और पर्यावरण संरक्षण का अच्छा उदाहरण बताया।

उन्होंने स्थानीय उद्यमियों द्वारा तैयार वस्तुओं की गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए। साथ ही कृषि, पशुपालन और अन्य आजीविका आधारित क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया और लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!