अल्मोड़ा: दुर्घटनाओं वाले ब्लाइंड मोड़ों पर बढ़ी पुलिस की निगरानी

0
image172

अल्मोड़ा: जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने दुर्घटना संभावित ब्लाइंड मोड़ों पर विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है।

अभियान के तहत पुलिस टीमें संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त कर रही हैं और वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। तेज गति, लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन का मानना है कि इस पहल से सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!