केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे पंतनगर, कृषि विकास पर हुई चर्चा
ऊधम सिंह नगर: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को पंतनगर पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
दौरे के दौरान उन्होंने कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की और किसानों के हित में चल रही योजनाओं की प्रगति पर अधिकारियों से जानकारी ली। कृषि अनुसंधान, आधुनिक तकनीक और उत्पादन बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
अधिकारियों ने बताया कि मंत्री के दौरे का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ना तथा कृषि विकास से संबंधित योजनाओं को गति देना है।
