देवल पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, पीड़ित परिवार से की मुलाकात
टिहरी। नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को प्रतापनगर क्षेत्र के देवल गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में हुई केतन की मौत के मामले में शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों की बात विस्तार से सुनी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
सांसद ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे हर स्तर पर अपनी आवाज उठाएंगे। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय मिलने तक उनका समर्थन जारी रहेगा। उनके दौरे के मद्देनज़र गांव और आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।
