अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगों की मौत
उत्तरकाशी। जिले में चिकित्सकों के तबादलों को लेकर जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पहले से ही स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से जूझ रहे क्षेत्र में डॉक्टरों का स्थानांतरण आम लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है।
विरोध कर रहे लोगों ने मांग की है कि आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रभावित किए बिना तबादलों पर पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.
