दूषित व कीड़े वाला खाना खाने को मजबूर छात्र, डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में बदहाल व्यवस्थाएं
उत्तरकाशी डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में व्यवस्थाएं बदहाल हैं। दूषित व कीड़े वाला खाना खाने को छात्र मजबूर हैं। वहीं छात्रावास में सफाईकर्मी के नियमित न आने पर छात्र-छात्राओं को स्वयं नालियों की सफाई करनी पड़ी थी।
उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय के समीप तिलोथ में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर बालक व बालिका छात्रावास में करीब सौ छात्र-छात्राओं को दूषित और गुणवत्ताविहीन खाना खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि छात्रों के लिए खुले में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बन रहा है।
