मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में एक पीजी छात्र पर एमबीबीएस बैच 2023 के विद्यार्थियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने एंटी रैगिंग हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया।
सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023 के विद्यार्थियों के साथ अभद्रता की। पीड़ितों की शिकायत मिलने के बाद इस मामले में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है।
