टनकपुर-हज़ूर साहिब नांदेड़ सीधी ट्रेन पर सिख समाज ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

0
image303

खटीमा, 06 जुलाई। टनकपुर से महाराष्ट्र के पवित्र तख्त श्री हज़ूर साहिब, नांदेड़ के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होने पर सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने लोहियाहेड हेलीपैड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने इस रेल सेवा को लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात बताया।

सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस सीधी ट्रेन सेवा के शुरू होने से उत्तराखंड और आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं को नांदेड़ साहिब की यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और सुगम होगी।

उन्होंने इसे श्रद्धालुओं की आस्था और जनभावनाओं से जुड़ा ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन और बेहतर रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। टनकपुर से श्री हज़ूर साहिब, नांदेड़ के लिए सीधी रेल सेवा भी इसी दिशा में एक अहम कदम है, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान भी किया। प्रतिनिधिमंडल में दर्जा मंत्री रंजीत सिंह नामधारी, मनजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, हरबंजन सिंह खिंडा और जोगा सिंह रंधावा शामिल रहे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए लगातार जनहित से जुड़े फैसले लिए जा रहे हैं।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!