आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 25 तक करें आवेदन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला नोडल अधिकारी एवं आईटीआई फलसीमा के प्रधानाचार्य जेपी टम्टा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विस्तारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
