वरिष्ठ रंगकर्मी श्री प्रकाश वाजपेयी नहीं रहे: देहरादून अमर उजाला संपादक को पितृशोक, सीएम ने दी श्रद्धांजलि
रंगमंच और सिनेमा जगत के वरिष्ठ अभिनेता श्री प्रकाश वाजपेयी अब हमारे बीच नहीं रहे। 45 से अधिक फिल्मों में अपनी सशक्त अभिनय छाप छोड़ने वाले प्रकाश वाजपेयी ने निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
अमर उजाला देहरादून के संपादक अनूप वाजपेई के पिता वरिष्ठ रंगकर्मी एवं अभिनेता श्री प्रकाश बाजपेई का शुक्रवार रात लखनऊ में 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से रंगमंच, फिल्म और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
शनिवार को लखनऊ में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इन दिनों वह गोमती नगर स्थित अपनी बेटी मनीषा तिवारी के साथ रह रहे थे। अंतिम दर्शन और विदाई के लिए बड़ी संख्या में पत्रकार, रंगकर्मी, कलाकार, समाजसेवी, राजनेता और शुभचिंतक पहुंचे। सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
