भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, कोटद्वार में वाहन के ऊपर गिरे भारी बोल्डर, बाल-बाल बचे सवार लोग

0
image407

प्रदेश में बारिश के बाद कई जगह भूस्खलन से हाईवे और सड़कें बंद हो गई। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों से सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली मल्ली के पास भारी बोल्डर एक सब्जी के एक वाहन पर गिर गया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक समेत वाहन में सवार तीन लोग बाल-बाल बचे।

हादसा होते ही चालक सहित लोग वाहन छोड़कर भागे। वहीं देवप्रयाग मार्ग पर डिग्री काॅलेज गदेरे में फिर मलबा आ गया। दुधारखाल मार्ग पर भी हाईवे का मलबा आने से सड़के बंद हैं। जेसीबी से मलबा हटाने का चल रहा काम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!