गड्ढों और जलभराव से जूझ रहे ग्रामीण, सड़क सुधार की उठी मांग

0
kotdwar_1638531672_copy_797x538

पुरोला-गुंदियाट मोटर मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो होगा आंदोलन, क्षेत्रवासियों ने दी चेतावनीपुरोला। रामा सिराईं और कमल सिराईं पट्टियों के दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाली पुरोला-गुंदियाट मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। सड़क की तत्काल मरम्मत नहीं होने पर क्षेत्रवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।बर्फिया लाल जुवांठा पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष गोविंद सिंह ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत और नालियों की सफाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्रवासियों के साथ तहसील परिसर में आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में कहा गया है कि पुरोला-गुंदियाट मोटर मार्ग क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं, किसानों और मरीजों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है।लंबे समय से सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जिससे हर दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना है। बरसात में जगह-जगह जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि गुंदियाट और मोल्टाड़ी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे बनी नालियां लंबे समय से बंद पड़ी है जिससे बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है।

सड़क तेजी से क्षतिग्रस्त होती जा रही है। उधर, लोनिवि के एई शुभम सिंह ने बताया कि सड़क के नाली निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही लगभग एक सप्ताह के भीतर सर्वे कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर तैयार कर आवश्यक स्वीकृति ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!