समर्थकों संग बसपा में शामिल हुए इरशाद अली
नसीरपुर कलां गांव में कार्यक्रम ग्रहण कर ली पार्टी की सदस्यतापथरी। नसीरपुर कलां गांव में एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खास रहे इरशाद अली अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हो गए हैं। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने इरशाद अली को बसपा पार्टी का प्रतीक चिह्न प्रदान कर विधिवत सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन और सांविधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला आंदोलन है। बहुजन समाज पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक संविधान की ओर से दिए गए अधिकारों को पहुंचाना है। कहा कि आज देश में नफरत और भेदभाव की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि, बसपा समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय की राजनीति करती है।इरशाद अली ने कहा कि बसपा ही वह राजनीतिक मंच है, जो सर्व समाज को साथ लेकर चलने का काम करती है। इस मौके पर बसपा प्रदेश महासचिव नाथीराम, महासचिव प्रदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष मदनपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राव अखलाक, महासचिव विकास पंवार, सचिन कुमार, शेखर कुमार, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट विनोद कुमार, विधानसभा प्रभारी मोहम्मद अखलाक, चरण सिंह, बलजीत सिंह, बिट्टू गौतम, सचिव सुरेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
