डॉक्टरों को सलाम…सफल ऑपरेशन से दो दिन के नवजात को दिया नया जीवन, जन्मजात बीमारी से पीड़ित था नवजात

0
IMG-20260715-WA0005_copy_956x538

सुशीला तिवारी चिकित्सालय के न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश जोशी और उनकी टीम ने दो दिन के नवजात शिशु की मायेलोमेनिंजोसील नामक गंभीर जन्मजात बीमारी की सफल न्यूरो सर्जरी की। सुशीला तिवारी चिकित्सालय के न्यूरोसर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश जोशी और उनकी टीम ने दो दिन के नवजात शिशु की सफल न्यूरो सर्जरी कर उसे नया जीवन दे दिया। नवजात को जन्म से ही मायेलोमेनिंजोसील नामक गंभीर बीमारी थी। ऑपरेशन की सफलता से उत्साहित चिकित्सकों का कहना है कि समय पर किए गए इस जटिल ऑपरेशन से नवजात के स्वस्थ भविष्य की उम्मीद बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!