ऐतिहासिक होगा राहुल गांधी का देहरादून दौरा: गावा

0
udham-singh-nagar_1686902427_copy_797x538

रुद्रपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जोरशोर से कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सिटी क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि गूंज कार्यक्रम युवाओं की आवाज बनेगा। राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। बताया कि जिले से हजारों की संख्या में छात्र, युवा और कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे। इसके लिए जिले और विधानसभा स्तरों पर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस कार्यक्रम को प्रभावित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी दबाव से पीछे हटने वाले नहीं हैं।पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार, शिक्षा और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार इन बुनियादी मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक, नियुक्तियों में अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है। राहुल गांधी का संवाद कार्यक्रम युवाओं को अपनी बात सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का अवसर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!