स्कूटी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
कुआंवाला क्षेत्र में स्कूटी की टक्कर से घायल हुए युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुआंवाला निवासी रामप्रवेश की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, बीते जून माह में उनका पुत्र राकेश हर्रावाला से कुआंवाला स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कुआंवाला में एक तेज रफ्तार से चल रही स्कूटी ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राकेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
