BKTC मामले में रिटायर्ड जज से जांच की मांग, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

0
ganaesha-gathayal-na-ka-parasavarata_4f7a4002b4a0993516198250046779c2_copy_956x538

अमीषा भट्ट

गोदियाल ने आरोप लगाया कि मामले में बीकेटीसी अध्यक्ष को बचाया जा रहा है और साक्ष्यों से छेड़छाड़ की गई।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोमवार को बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) में कथित चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने पूरे मामले की सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने की मांग की।गोदियाल ने आरोप लगाया कि मामले में बीकेटीसी अध्यक्ष को बचाया जा रहा है और साक्ष्यों से छेड़छाड़ की गई। यदि उनके खिलाफ भी कोई आरोप हैं तो उनकी भी निष्पक्ष जांच कराई जाए।

उन्होंने सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पर भी सहकारी बैंक भर्ती और अन्य मामलों में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!