नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसे, बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटा; 12 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

0
IMG-20260720-WA0028_copy_509x538

अमीषा भट्ट

रायपुर क्षेत्र में हुई लूट का दून पुलिस ने किया खुलासा, लूटी गई शत-प्रतिशत संपत्ति बरामदन्यूज वायरस नेटवर्क देहरादून, 21 जुलाई। रायपुर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को घर में बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को दून पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई शत-प्रतिशत संपत्ति भी बरामद कर ली है।पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को गढ़वाली कॉलोनी, रायपुर निवासी गीता काला ने थाना रायपुर में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच उनकी बुजुर्ग मां भुवनेश्वरी देवी घर में अकेली थीं। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताकर उनके घर में घुस गए।

आरोपियों ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया और उनके सोने के कुंडल, अंगूठी, तीन हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना रायपुर पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के साथ ही आने-जाने वाले रास्तों पर लगे करीब 65 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस को दोनों संदिग्धों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले।

इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।लगातार किए जा रहे प्रयासों के बाद पुलिस ने 20 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर सीक्यूआई जंगल, रायपुर से दोनों आरोपियों सागर सिंह रावत और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए सोने के कुंडल, अंगूठी, मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये नकद बरामद किए।बुजुर्ग महिला के अकेले रहने की थी जानकारीपूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में से सागर सिंह पीड़ित बुजुर्ग महिला के मोहल्ले में ही रहता है। उसे जानकारी थी कि महिला घर में अकेली रहती हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी प्लंबर का काम करते हैं और नशे के आदी हैं।

नशे और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए दोनों ने बुजुर्ग महिला के घर में लूट की योजना बनाई।योजना के तहत दोनों आरोपी नगर निगम कर्मचारी बनकर सफाई व्यवस्था जांचने के बहाने घर में दाखिल हुए और बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद दोनों आरोपी लूटे गए सामान को बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी:

1. सागर सिंह रावत, निवासी अपर गढ़वाली कॉलोनी, रायपुर, देहरादून।

2. अंकित गुप्ता, निवासी आदर्श कॉलोनी, रायपुर, देहरादून।बरामदगी: सोने के कुंडल, सोने की अंगूठी, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और

3 हजार रुपये नकद।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना रायपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!