जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेशों के अनुपालन में गांव-गांव पहुंच रही फिटनेस, बेलखेत में खुला आधुनिक ओपन जिम

0
IMG-20260720-WA0014_copy_957x538

अमीषा भट्ट

मुख्यमंत्री की ‘आदर्श एवं स्वस्थ चंपावत’ की परिकल्पना को मिल रही रफ्तार, 3.50 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ जिम चंपावत, 21 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘आदर्श चंपावत’ और ‘स्वस्थ चंपावत’ की परिकल्पना अब धरातल पर साकार होती नजर आ रही है।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य एवं फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांव-गांव ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में विकासखंड चंपावत के ग्राम बेलखेत में आधुनिक ओपन जिम की शुरुआत की गई है।विकासखंड प्रशासन की ओर से करीब 3.50 लाख रुपये की लागत से स्थापित किए गए इस ओपन जिम को लेकर ग्रामीणों और युवाओं में खासा उत्साह है।

अब गांव के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को व्यायाम और स्वास्थ्य सुधार के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।खंड विकास अधिकारी चंपावत अशोक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों और जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेशों के अनुपालन में जिले के अधिक से अधिक गांवों में ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक स्वास्थ्य और फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।उन्होंने कहा कि बेलखेत में ओपन जिम की शुरुआत के बाद ग्रामीणों को अपने गांव में ही व्यायाम की सुविधा मिलेगी। इससे युवाओं के साथ-साथ महिलाओं और बुजुर्गों को भी नियमित व्यायाम के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।प्रशासन का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को शहरों जैसी आधुनिक सुविधाएं उनके अपने गांव में उपलब्ध कराना है।

ओपन जिम की स्थापना को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह पहल ‘स्वस्थ चंपावत’ के निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!